फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Governor X Review: यूजर्स को कैसी लगी मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर'? सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शन

Fri, 12 Jun 2026 09:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Governor X Review: फिल्म 'गवर्नर' के रिलीज होने से पहले काफी चर्चा थी। अब जब सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हो गई है, तो कई यूजर्स ने इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं यूजर्स की क्या राय है?
विज्ञापन
गवर्नर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म 'गवर्नर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा फिल्म को ऑनलाइन अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स फिल्म में मुख्य कलाकार की एक्टिंग, कहानी और इस विषय की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस फिल्म की तुलना 'धुरंधर' से की है।
विज्ञापन


यूजर्स ने की मनोज बाजपेयी की तारीफ
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के अभिनय की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'एक शब्द में गवर्नर की तारीफ करें तो यह देसी धुरंधर है। ज्यादा कुछ मत कहें, बस फिल्म देखें। मनोज बाजपेयी ने बहुत अच्छी अदाकारी की है।'
 
यूजर को पसंद आई फिल्म
एक और यूजर ने फिल्म की अलग तरह से तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'गवर्नर ने इकोनॉमिक्स को भी किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया है। मनोज बाजपेयी तो जबरदस्त लग रहे हैं।'
 
यूजर ने की मेकर्स की तारीफ
एक और यूजर ने 'गवर्नर' की तारीफ करते हुए इसे इस हफ्ते की सबसे अच्छी फिल्म बताया है। उन्होंने इतनी अच्छी फिल्म बनाने के लिए मेकर्स की तारीफ की है। मनोज बाजपेयी के लेकर उन्होंने लिखा 'मनोज बाजपेयी की भूमिका बहुत ही दमदार है।'
 

गुमनाम नायक की है कहानी
कुछ और यूजर्स ने फिल्म की कहानी और मनोज बाजपेयी के अभिनय की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म देश के इतिहास के एक अहम हिस्से और भारत के एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी बताती है, जिसके बारे में अब तक किसी को पता नहीं था। 
एक और यूजर ने मनोज बाजपेयी के अभिनय को जबरदस्त बताया है।


विज्ञापन

गवर्नर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि फिल्म 'गवर्नर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह 1990 के दशक में भारत के आर्थिक संकट की कहानी दिखाती है। इसमें मनोज बाजपेयी ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का मुख्य किरदार निभाया है, जिन्हें देश को उसके सबसे मुश्किल आर्थिक दौर से बाहर निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिन्मय मांडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा बटोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें