फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों और टीवी की शूटिंग के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 23 Aug 2020 02:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की तारीख आगे बढ़ा दी गई तो कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। हालांकि अब शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन कोराना संक्रमण से बचने के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) की तरफ से मीडिया इंडस्ट्री के लिए एसओपी जारी की गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को एसओपी ट्वीट कर बताया कि इससे क्रू के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा- कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू की जा सकती है।

जानिए क्या कहती है ये गाइडलाइंस

 

  • कैमरा के सामने एक्टर्स को छोड़कर सबके लिए फेस कवर्स/मास्क अनिवार्य।

  • हर जगह 6 फीट की डिस्टेंसिंग फॉलो हो।

  • मेकअप आर्टिस्ट्स, हेयर स्टायलिस्ट्स पीपीई यूज करेंगे।

  • विग, कॉस्ट्यूम और मेकअप की शेयरिंग कम से कम हो।

  • शेयर होने वाली चीजों का इस्तेमाल करते समय ग्लव्स का इस्तेमाल जरूरी।
     

     

विज्ञापन
विज्ञापन

  • माइक के डायफ्राम से सीधा संपर्क न रखा जाए।

  • प्रॉप्स का कम से कम इस्तेमाल हो, बाद में सैनिटाइज हो।

  • शूट पर कास्ट एंड क्रू कम से कम हो।

  • आउटडोर शूट्स के लिए लोकल अथॉरिटीज से क्लियरेंस।

  • शूट लोकेशंस पर एंट्री/एग्जिट के अलग-अलग पॉइंट्स हों।

  • विजिटर्स/ऑडियंस को सेट पर आने की परमिशन नहीं।
     

     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें