फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा, वीडियो साझा कर कहा- 'दुआओं की बहुत जरूरत है'

Fri, 21 Aug 2020 08:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूरे विश्व में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले कुछ वक्त से मनोरंजन जगत पर भी कोरोना की पकड़ मजबूत होती जा रही है। इस बीच अब खबर सामने आई है कि पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा  (Sharda Sinha) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इस बात की जानकारी शारदा ने फेसबुक के जरिए अपने फैंस को दी है। शारदा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा ने अपने फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।

 

बता दें कि शारदा सिन्हा को छठ गीतों से प्रसिद्धी मिली थी।शारदा के मशहूर गीतों में 'सूप लेले घाट पर....', 'मोरा भईया जाला..' और 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया वरत तोहार...' शामिल हैं।

पढ़ें: इस टीवी शो की रचना कर रहे हैं अजय देवगन की फिल्मों के लेखक, अली असगर निभा रहे मुख्य किरदार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें