इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। दोनों का मिजाज बिल्कुल अलग-अलग हैं।
करीना कपूर लंबे समय के बाद रोमांस करती हुई दिखेंगी। वह पुनीत मेल्होत्रा निर्देशित फिल्म गोरी तेरी प्यार में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान खान की जोड़ी होगी।
शादी के बाद यह करीना कपूर की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह रोमांस करेंगी। करीना की इससे पहले एक मैं हूं और एक तू है फिल्म में जोड़ी बन चुकी है।
इस फिल्म के साथ अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म साब सिंह द ग्रेट भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म सनी देओल की मुख्य भूमिका है।
अनिल शर्मा के साथ सनी देओल गदर सहित कई हिट फिल्म दे चुके हैं। दर्शकों को उनसे एक बार फिर वैसे ही करिश्में की उम्मीद है।