इन दिनों "टूं" शब्द फिल्म इंडस्ट्री में हिट हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा करीना कपूर के टूं पर हो रही है। माजरा क्या है?
गोरी तेरे प्यार में फिल्म का एक गाना टूं टूं इन दिनों चर्चाओं में है। फिल्म हिट हुई हो या नहीं लेकिन यह गाना इन दिनों सुपरहिट हो गया है।
इस फिल्म के प्रमोशन में करीना कपूर जहां-जहां भी जा रही हैं वहां टूं की चर्चा जरूर हो रही है। बिग बॉस में करीना कपूर ने अपने टूं की तुलना सलमान खान के टूं से की।
आखिर क्या हैं टूं
पंजाब में टूं कमर के मटकाने को कहते हैं। टूं का मतलब कमर के साथ पीछे का पूरा हिस्सा होता है। पंजाब में यह शब्द प्रचलित है। लोग इस शब्द का इसका इस्तेमाल डांस के अलावा दूसरी जगहों पर भी करते हैं।
फिल्म के गाने में टूं को गोरे-गोरे नॉटी- नॉटी राउंड राउंड टूं भी कहा गया है। यह गाना फिल्म गोरी तेरे प्यार में रिलीज होने के पहले से ही चर्चाओं में है।
सुनिए यह चर्चित गाना