फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए स्वर्णिम समय लाई थीं मधुबाला, गूगल ने इस तरह किया याद

Thu, 14 Feb 2019 01:10 AM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की महान अभिनेत्रियों का नाम लेना हो तो कोई और नाम जबान पर आए या न आए मधुबाला का नाम अनायास ही निकल पड़ता है। उनके अभिनय में ऐसा आकर्षण था कि आज की हिप-हॉप पीढ़ी भी मधुबाला के नाम से अंजान नहीं है। 14 फरवरी यानी आज मधुबाला का जन्मदिन है। 1933 में आज के ही दिन बॉलीवुड की इस अभिनेत्री का जन्म हुआ था।

विज्ञापन




मधुबाला के 86वें जन्मदिन के मौके पर जहां पूरे देश और विदेशों में उन्हें याद किया जा रहा है वहीं गूगल ने भी इस महान अभिनेत्री को अपने अंदाज में डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। गूगल ने मधुबाला के नृत्य करते चिर परिचित अंदाज में डूडल बनाया है। दिल्ली के पश्तून मुस्लिम परिवार में जन्मीं मधुबाला के बचपन का नाम मुमताज बेगम जहां देहलवी था। 
विज्ञापन


मधुबाला ने बॉलीवुड में 'बसंत' फिल्म से पदार्पण किया था। भारतीय सिनेमा की पहली महिला कलाकार मानी जाने वाली देविका रानी उनके इस फिल्म में अभिनय से बहुत प्रभावित हुई थीं। मुख्य भूमिका के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'नीलकमल' थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 'सिनेमा की सौंदर्य देवी' (वीनस ऑफ स्क्रीन) कहा जाने लगा था। मधुबाला ने न केवल सिनेमा जगत बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया। 
विज्ञापन


36 साल की आयु 23 फरवरी 1969 को मधुबाला का निधन हुआ था। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। हालांकि, 1950 में इस बात का पता चल गया था लेकिन फिल्म जगत से यह बात छिपाए रखी गई, लेकिन समय के साथ यह तथ्य सामने आ गया। उनका स्वास्थ्य इस कदर बिगड़ रहा था कि कई बार तो फिल्म के सेट पर ही उनकी तबीयत काफी खराब हो जाती थी। इलाज के लिए वह लंदन गईं लेकिन, डॉक्टरों ने सर्जरी करने से ही मना कर दिया। डॉक्टरों को सर्जरी के दौरान ही उनकी मृत्यु होने क डर था। उनकी अंतिम फिल्म 'जलवा' मृत्यु के दो साल बाद 1971 में प्रदर्शित हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें