फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी, इलाज करवाकर भारत लौटे

विज्ञापन
irfan khan
विज्ञापन

जाने माने फिल्म अभिनेता इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के बाद भारत लौट आए हैं। 52 वर्षीय अभिनेता ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। उसके बाद से ही वह सुर्खियों से दूर थे। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘ वह इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं।’ 

विज्ञापन


इस तरह की खबरें थीं कि इरफान का यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन सूत्र ने इससे इनकार करते हुए कहा, ‘ उन्होंने यहां कोई इलाज नहीं कराया है।’ यह अभी अस्पष्ट है कि अभिनेता काम पर कब लौटेंगे और कब ‘हिन्दी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2017 में आई कॉमेडी ड्रामा का सीक्वल है।

खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी फिल्मों के जरिए भी खुद को स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें