फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर शाहरुख को मिलेगी बड़ी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में दीवाली पर शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर रिलीज हो रही है। इसके सामने हिंदी की कोई भी फिल्म नहीं है। लेकिन अब एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म उनसे टक्कर लेने के लिए आ रही है।
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक की फिल्म 'गॉन गर्ल' और शाहरुख खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के साथ-साथ सिनेमाघरों में उतरेगी। डेविड फिंचर निर्देशित 'गॉन गर्ल' 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरेगी और 'हैप्पी न्यू ईयर' भी इसी दिन प्रदर्शित होने की संभावना है।
विज्ञापन

क्या मिलेंगे इसे भारत में दर्शक

गिलियन फ्लिन के उपन्यास 'गॉन गर्ल' पर आधारित फिल्म में अफ्लेक एक लेखक के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी पत्नी के गुमशुदा होने पर वह मीडिया के केंद्र में आ जाता है​।​ पुलिस को आशंका है कि पत्नी की गुमशुदगी में लेखक का ही हाथ है​।

फिल्म में अफ्लेक की पत्नी के किरदार में रोसमंड पाइक हैं​।​ फिल्म में नील पैट्रिक हैरिस, टायलर पेरी और कैरी कून भी नजर आएंगे​।​ फिल्म अमेरिका में तीन अक्टूबर को प्रदर्शित हुई थी​।

इधर फराह खान निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और और विवान शाह भी मत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे​।​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें