अभिनेता अरशद वारसी का मानना है कि असफलता के डर से अक्सर कलाकार कुछ भी नया प्रयोग करने में हिचकिचाते हैं। 49 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि जहां तक उनकी बात है, उन्हें कभी भी कोई खास तरह की भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं हुई बशर्ते कहानी मनोरंजक होनी चाहिए।
पढ़ें: वेटर का काम करता था ये पॉपुलर हीरो, ऐसे बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टंट मास्टर
उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि असफलता का डर हमें ढर्रे से चिपके रहने पर मजबूर करता है। यह दुखद है। सौभाग्य से, मुझे किसी भी तरह की फिल्म करने में कोई समस्या नहीं है - चाहे वह गंभीर हो या फिर कॉमेडी हो। ‘इश्किया’ के अजीब पात्र बब्बन से लेकर ‘सहर’ का एसएसपी अजय कुमार हो - यह काफी विविध रहा है।'
पढ़ें: 'तेरे नाम' के लिए सलमान नहीं ये एक्टर था पहली पसंद, आज है गुमनाम
अरशद वारसी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आएंगे जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।