जाने पहचाने चेहरे आएंगे नजर
'गोलमाल 5' में इस फ्रेंचाइजी के कई जाने-पहचाने चेहरे वापस आ रहे हैं, जिससे फिल्म के पांचवें हिस्से में पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। अजय देवगन 'गोपाल' के रोल में लौटेंगे, साथ ही अरशद वारसी 'माधव' के तौर पर, तुषार कपूर 'लकी' के तौर पर, कुणाल खेमू 'लक्ष्मण' के तौर पर और श्रेयस तलपड़े भी अपने रोल में वापसी करेंगे।
शरमन जोशी हैं फिल्म का हिस्सा
इस रियूनियन में शरमन जोशी भी शामिल हो रहे हैं, जो लगभग दो दशक बाद 'गोलमाल' में वापसी कर रहे हैं। वह 2006 में आई ओरिजिनल 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 'लक्ष्मण' का रोल निभाया था लेकिन उसके बाद की सीक्वल फिल्मों में वह नजर नहीं आए थे।