फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ: अभिनेत्री के बचाव में आईं खुशबू सुंदर, इस बात के लिए किया प्रेरित; पुरुषों से पूछ लिए ये सवाल

Sat, 19 Sep 2026 10:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif: हाल ही में कटरीना कैफ को बढ़े हुए वजन के लिए ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने उनका बचाव किया है। उन्होंने उन्हें एक सलाह भी दी है।
 
विज्ञापन
कटरीना कैफ, खुशबू सुंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कटरीना कैफ के लिए एक आम सी आउटिंग बहुत खास बन गई। प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि अभिनेत्री ने इस पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनके फैंस और सेलेब्स उनके बचाव में आगे आए हैं। अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर ने भी उनका बचाव किया है।
विज्ञापन

खुशबू सुंदर ने पूछा सवाल
अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट किए गए एक लंबे नोट में खुशबू ने सवाल किया कि एक महिला के शरीर को हमेशा पब्लिक अनाउंसमेंट की तरह क्यों माना जाता है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि एक खास उम्र पार करने वाली महिलाओं को उनके बेहतरीन दौर से क्यों आंका जाता है। उन्होंने पूछा कि मगर पुरुषों के मामले में यह जुनून कहां होता है?

कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
पुरुषों से महिलाओं की तुलना
खुशबू ने लिखा, 'जब कोई पुरुष गंजा होता है, तो उसे खास माना जाता है। जब किसी पुरुष की कमर 40 इंच की हो जाती है, तो कोई नहीं पूछता कि उसके 'प्राइम' का क्या हुआ। जब किसी पुरुष के बाल ग्रे या पूरी तरह सफेद हो जाते हैं, तो अचानक वह 'सॉल्ट-एंड-पेपर हैंडसम', 'मैच्योर' और 'करिश्माई' हो जाता है। जब कोई पुरुष उम्रदराज होता है, तो उसे अनुभव के साथ और अधिक आकर्षक बनने की छूट मिलती है। मगर जब कोई महिला उम्रदराज होती है, तो अचानक उसकी हर झुर्री, हर किलो वजन, हर ग्रे बाल और उसके शरीर में आया हर बदलाव सार्वजनिक बहस का विषय बन जाता है।'

सा रे गा मा पा: शो का होस्ट बनने पर क्या बोले श्रेयस तलपड़े? शंकर महादेवन और कुमार सानू का करेंगे सहयोग

कटरीना को लेकर क्या बोलीं खुशबू?
खुशबू ने कहा, 'कटरीना कैफ खूबसूरत थीं, हैं और हमेशा रहेंगी। मैं जिसने खुद मातृत्व और शरीर में बदलाव का अनुभव किया है इस सफर को गहराई से समझती हूं। मैं जानती हूं कि अपने शरीर के लिए जज किए जाने पर कैसा महसूस होता है। जब मेरा वजन ज्यादा था, तो मेरा मजाक उड़ाया जाता था और मुझे ऐसी महिलाओं के रोल के लिए इस्तेमाल किया जाता था जिन्हें 'मोटा और बदसूरत' माना जाता था। आज वजन कम करने के बाद मुझसे पूछा जाता है, या यूं कहें कि समाज ने मान लिया है कि मैं इंजेक्शन ले रही हूं। समाज के इन लोगों में से कितनों ने मेरे लिए ये इंजेक्शन खरीदने के लिए पैसे दिए हैं?'

खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
खुशबू ने कटरीना को क्या सलाह दी?
खुशबू ने लिखा कि महिलाएं 'हर उस आदमी' को जवाबदेह नहीं हैं जो सोचता है कि वह महिलाओं को परिभाषित कर सकता है। उन्होंने अभिनेत्री को सलाह देते हुए लिखा 'कटरीना, तुमने हमेशा अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर, सम्मान, शालीनता और आत्म-सम्मान के साथ जी है। आगे भी ऐसा ही करती रहो। तुम्हें अपने शरीर के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। मां बनने के फैसले के लिए किसी को सफाई नहीं देनी है। वजन बढ़ने पर किसी को सफाई नहीं देनी है। अभी तुम कैसी दिखती हो, इसके लिए भी किसी को सफाई नहीं देनी है। तुम कितनी खूबसूरत दिखना चाहती हो, इसके लिए तो तुम्हें किसी को सफाई देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। तुम और मजबूत बनो।'
विज्ञापन

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कब मां बनीं?
  • कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।
  • कटरीना और विक्की ने अपने बेटे विहान कौशल का नवंबर 2025 में स्वागत किया।
  • हाल ही में अभिनेत्री अपने पति के साथ पब्लिक में नजर आईं। 
  • इसके बाद कई यूजर्स ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। वहीं कई यूजर्स उनके समर्थन में आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें