फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव को फटकार लगाना सलमान खान को पड़ा भारी! समर्थन में गोल्डी बराड़?

Mon, 31 Jul 2023 05:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की होस्टिंग के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। बेबिका धुर्वे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान ने एल्विश यादव की आलोचना की। ऐसे में अब एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है। 
विज्ञापन
सलमान खान, गोल्डी बरार, एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की होस्टिंग के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला। सलमान खान ने एल्विश यादव को खूब फटकार लगाई और उन्हें उनकी गलतियों का एहसास कराया। सलमान खान से डांट खाने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव फूट-फूट कर रोने लगे। 

विज्ञापन

बता दें एल्विश ने एक टास्क के दौरान बेबिका धुर्वे को अपशब्द कहे थे। बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई, जिसमें बेबिका धुर्वे ने मनीषा रानी को धक्का दे दिया। बेबिका धुर्वे के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद सलमान खान ने एल्विश यादव की आलोचना की। ऐसे में अब एक ट्वीट ने खलबली मचा दी है। इस ट्वीट के मुताबिक एल्विश यादव को कनाडा के मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार से सपोर्ट मिला है।

सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान ने एल्विश यादव के साथ बुरा बर्ताव किया। इतना ही नहीं ट्वीट में यहां तक कहा गया है कि एल्विश के साथ जो भी बुरा हुआ है, उसका बदला गोल्डी बरार द्वारा लिया जाएगा। गोल्डी बरार ने एक बार फिर सलमान खान को खुलेआम धमकी दी है। इस ट्वीट ने एक बार फिर सलमान खान के फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये ट्वीट गोल्डी बरार की ओर से किया गया है।
 
विज्ञापन

गैंगस्टर गोल्डी बरार के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पब्लिक को कोई बड़ी जानकारी नहीं है। गोल्डी बरार के अलावा लॉरेंस बिश्नोई से भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बता दें लॉरेंस बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ के कथित निर्देश पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की तरह हूबहू दिखता है यह पाकिस्तानी शख्स, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें