फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक्टिंग करेंगी राधे मां, फिल्म का नाम जान आ जाएगी हंसी

Wed, 17 May 2017 05:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
हाल ही में राधे मां ने इस फिल्म की शूटिंग की
विज्ञापन
खुद को देवी का रूप बताने वाली राधे मां अक्सर विवादों के चलते चर्चा में रहीं लेकिन अब वो फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि वो जल्द ही एक वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, राधे मां 'नो कास्टिंग नो काउच ओनली आउच' नाम की वेब सीरीज के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी। इस सीरीज में राधे मां खुद के ही किरदार में नजर आएंगी जो लीड किरदार की मार्गदर्शक बनती है।

इस सीरीज के प्रोड्यूसर रमन हांडा के मुताबिक, इस सीरीज के जरिए वो लोगों को असली राधे मां से मिलाना चाहते हैं। उनके अनुसार राधे मां का मतलब है 'राह दे मां' और राधे मां वेब सीरीज में कुछ इसी तरह के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधे मां इस सीरीज की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं जिसे उन्हीं के पॉश बंगले में शूट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें