संत राम रहीम पर बनी फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर विवाद हो गया है। इस फिल्म को रोकने की मांग उठ रही है।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड(एमएसजी) पर विवाद हो गया है।
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन व अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सरकार से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस फिल्म पर राजनैतिक प्रतिक्रियाएं भी मिलनी शुरू हो गई हैं।
इस फिल्म पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि इस पर प्रतिबंध लगाना सेंसर बोर्ड का काम है। सेंसर ने फिल्म जारी करने से पहले उसे देखा होगा।
हालांकि अभी तक सेंसर बोर्ड ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म 16 जनवरी को देशभर में रिलीज हो रही है।