फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Girls Will Be Girls: गर्ल्स विल बी गर्ल्स से बतौर निर्माता बनेंगे ऋचा चड्ढा-अली फजल, शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर एक खास वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है और प्रशंसक लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
ऋचा-अली - फोटो : इंस्टाग्राम@therichachadha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्ल्स विल बी गर्ल्स, ऋचा चड्ढा और अली फजल की बटन्स स्टूडियोज के साथ निर्माता के रूप में पहली फिल्म है। इस फिल्म को अभी तक कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं और इसे लेकर अब ऋचा और अली ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

 

गर्ल्स विल बी गर्ल्स
गर्ल्स विल बी गर्ल्स, इंडो-फ्रेंच कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा फिल्म है, जिसे बी-टाउन कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। शुचि तलाटी द्वारा लिखित और निर्देशित, यह उत्तर भारत के एक छोटे से हिमालय शहर के बोर्डिंग स्कूल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में प्रीति पाणिग्रही और केसव बिनॉय किरण के साथ कनी कुसरुति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 18 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
 

एएनआई से बातचीत के दौरान ऋचा-अली ने की खास बात
इस फिल्म के साथ ऋचा और अली ने पुशिंग बटन स्टूडियो के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है। एएनआई से बातचीत के दौरान अपनी फिल्म की भारत रिलीज के बारे में बात करते हुए, ऋचा ने कहा, "यह हमारी पहली फिल्म है (निर्माता के रूप में) और इसके पहले ही काफी पुरस्कार मिल चुके हैं। इसने सनडांस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार जीते, बुसान और टीआईएफएफ में इसकी स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा, मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हमने चार पुरस्कार जीते। अब हम इस भारतीय फिल्म को भारतीय दर्शकों के सामने ला रहे हैं।"

निर्माता के तौर पर अली का अनुभव
बतौर निर्माता अपने अनुभव को साझा करते हुए अली ने कहा, "मेरा मानना है कि हर अभिनेता को कम से कम एक बार निर्माता बनना चाहिए। छोटी-छोटी चीजें भी मायने रखती हैं। निर्माता के तौर पर हमने उनका ख्याल रखने की कोशिश की है।" इसके अलावा ऋचा और अली ने अपना एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स के बारे में बात करते नजर आए। ऋचा ने लिखा, 'हम अपने बेबी को लांच कर रहे हैं, जी हां... गर्ल्स विल बी गर्ल्स प्राइम वीडियो पर 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।'

विज्ञापन

ऋचा-अली की फिल्म
काम की बात करें तो ऋचा को आखिरी बार वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में देखा गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, शेखर सुमन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। दूसरी ओर, अली अगली बार निर्देशक अनुराग बसु की आगामी ड्रामा फिल्म मेट्रो…इन डिनो में नजर आएंगे, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें