फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: इस वजह से 'जवान' का हिस्सा बनीं नयनतारा, शाहरुख खान ने शूटिंग से पहले अभिनेत्री से कही ऐसी बात

Thu, 12 Dec 2024 11:25 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नयनतारा ने शाहरुख खान और एटली को लेकर कुछ बातें कही हैं। नयनतारा ने बताया कि 'जवान' का हिस्सा होने के पीछे शाहरुख खान ही वजह हैं।
विज्ञापन
'जवान' फिल्म में नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'जवान' में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आईं थीं। इस फिल्म से नयनतार ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में काम करने का मौका नयनतारा को केवल शाहरुख खान के कारण ही मिला है। एक इंटरव्यू के दौरान नयनतारा ने फिल्म को लेकर कुछ बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे एटली और शाहरुख के साथ फिल्म करने को क्यों तैयार हो गईं।
विज्ञापन

नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
शाहरुख ने कही थी ये बात
नयनतारा ने शाहरुख को लेकर द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में कहा, निर्देशक एटली और शाहरुख खान ने उन्हें एक खास स्थिति से महसूस करवाया, यही कारण है कि वे 'जवान' फिल्म का हिस्सा बनीं। शाहरुख खान ने फिल्म से पहले ही उनसे बात की और कहा कि वे मुझे बहुत सहज महसूस कराएंगे।

नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान के लिए मौजूद हैं नयनतारा
नयनतारा ने कहा कि जब भी शाहरुख खान को उनकी जरूरत महसूस होगी या उन्हें लगेगा कि वह फिल्म के लिए सही विकल्प हैं, वे शाहरुख के लिए मौजूद रहेंगी। फिल्म जवान की रिलीज के एक साल होने पर नयनतारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुशी मनाई थी और यादों को फैंस के साथ साझा किया।

नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
एटली के लिए बोलीं नयनतारा
एटली के लिए नयनतारा ने कहा कि वे उनके छोटे भाई की तरह हैं। उन्होंने ही नर्मदा राय का किरदार निभाने का मौका नयनतारा को दिया था। नयनतारा ने कहा कि उनकी पहली फिल्म से लेकर जवान तक उनकी ज्यादातर फिल्में एटली के साथ ही रही हैं।
विज्ञापन

नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल - फोटो : इंस्टाग्राम: @nayanthara
अगले साल आएंगी ये फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा की आगामी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' और 'रक्कई' है। नयनतारा की बायोग्राफी फिल्म हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, इसे उनके फैंस का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। नयनतारा अक्सर इस सीरीज के कुछ हिस्सों की तस्वीरें और यादें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें