फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गिन्नी वेड्स सनी 2' को दूसरे दिन मिला वीकएंड का फायदा? जानें 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के आगे कितनी हुई कमाई

Sat, 25 Apr 2026 08:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ginny Weds Sunny 2 Box Office Collection Day 2: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आइए जानते हैं रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
गिन्नी वेड्स सनी 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा। पहले दिन यह फिल्म एक करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। हालांकि इस फिल्म को दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला है।
विज्ञापन

'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : X
'गिन्नी वेड्स सनी 2' का दूसरे दिन का कलेक्शन
इन दिनों सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' लगी हैं। इस बीच 'गिन्नी वेड्स सनी 2' रिलीज हुई। इसने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 44 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देर रात इन आंकड़ों में और इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 74 लाख रुपये हो गया है।

Raja Shivaji: 'राजा शिवाजी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाया गया ये सीन; मांगे गए अहम दस्तावेज

गिन्नी वेड्स सनी 2 - फोटो : यूट्यूब
'गिन्नी वेड्स सनी 2' की स्टारकास्ट
ख्याल रहे कि 'गिन्नी वेड्स सनी 2' साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 16 करोड़ रुपये है। इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के अलावा लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, रोहित चौधरी, नयनी दीक्षित और विश्वनाथ चटर्जी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक प्रशांत झा हैं।

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' के आगे नहीं टिकी 'गिन्नी वेड्स सनी 2'
शनिवार को खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 38 दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 1126.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1793.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं।
विज्ञापन

भूत बंगला का पहला गाना रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'भूत बंगला' की कमाई का पड़ा असर
'भूत बंगला' ने आज दूसरे शनिवार को 8.52 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। नौ दिनों में इस फिल्म ने कुल 98.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी अहम किरदार में हैं। 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के कलेक्शन पर इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें