फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ginny Weds Sunny 2: फिल्म के एक्टर्स हरिद्वार की गंगा आरती में हुए शामिल, उत्तराखंड में शुरू हुई शूटिंग

Tue, 20 May 2025 06:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में एक नई जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इन दिनों इस फिल्म के हीरो, हीरोइन उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर हरिद्वार की गंगा आरती में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के कलाकार गंगा आरती में शामिल होते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की घोषणा की गई, इस फिल्म के पहले पार्ट में यामी गौतम और विक्रांत मैसी नजर आए लेकिन ये दोनों दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं है। इस बार नई जोड़ी फिल्म में दिखेगी। उत्तराखंड में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, हाल ही में इस फिल्म के हीरो, हीरोइन हरिद्वार की गंगा आरती में भी शामिल हुए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 

ये खबर भी पढ़ें: Laila Majnu: तृप्ति-अविनाश की 'लैला मजनू' ने हासिल किया मील का पत्थर, री-रिलीज के सिनेमाघरों में 25 हफ्ते पूरे 

अविनाश-मेघा ने की गंगा आरती 

विज्ञापन

प्रशांत झा निर्देशित फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में इस बार अविनाश तिवारी और मेघा शंकर की जोड़ी नजर आएगी। इस बार फिल्म में अलग तरह की लव स्टोरी दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में अविनाश और मेघा को हरिद्वार में परमार्थ आश्रम के देखा गया, दोनों शाम को गंगा आरती में भी शामिल हुए। 
 


आरती में मगन नजर आए एक्टर्स 
सोशल मीडिया पर अविनाश तिवारी और मेघा शंकर का गंगा आरती वाला वीडियो वायरल भी है। इस वीडियो में दोनों एक्टर्स आरती गा रहे हैं। मां गंगा की आरती उतार रहे हैं। प्रतिभा ने इस मौके पर एक खूबसूरत साड़ी भी पहनी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वायरल वीडियो को पसंद किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: O Saathi Re: इम्तियाज की रोमांटिक सीरीज 'ओ साथी रे' की घोषणा, अदिति-अर्जुन रामपाल-अविनाश तिवारी आएंगे नजर

अविनाश-मेघा का करियर फ्रंट 

विज्ञापन

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का हिस्सा बनने से पहले अविनाश फिल्म ‘लैला मजनू’ , ‘सिकंदर का मुकद्दर’ और ‘मेहता बॉयज’ में नजर आ चुके हैं। वहीं मेघा शंकर ‘12वीं फेल’ फिल्म से चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी के अपोजिट नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें