अभिषेक बच्चन ने जीता दिल
अभिषेक बच्चन और सयामी खेर की फिल्म घूमर को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ट्विटर पर ये फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बता दें कि कोच की भूमिका में अभिषेक ने एक बार फिर दिल जीता है। लोगों को अभिषेक का ये अंदाज काफी पसंद आया है। वहीं सैयामी खेर ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इसे भी पढ़ें- Guns & Gulaabs Review: चरस की दुनिया में चार चमन बहारों की चुस्कियां, राज और डीके ने बसाई अलबेली दुनिया
गजब की एक्टिंग
इस फिल्म को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'गजब की एक्टिंग की है अभिषेक ने...इस बार कुछ नया देखने को मिला है।' दूसरे ने लिखा, 'इस मूवी को सभी को अपनी फैमिली के साथ देखना चाहिए।' एक शख्स का कहना है कि 'यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार है।' वहीं क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ की है। एक और यूजर का कहना है कि 'घूमर प्रेरणा देने वाली फिल्म है, इसे जरूर देखना चाहिए।'
अमिताभ का कैमियो
वहीं घूमर की बात करें तो फिल्म घूमर में अमिताभ बच्चन ने कैमियो भी किया है। इस वजह से लोग और भी ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। फिल्म में सैयामी का ट्रांसफॉर्मेशन शानदार है। दरअसल सैयामी रियल लाइफ में भी क्रिकेट खेलती हैं। इसलिए उन्होंने ये रोल काफी बखूबी निभाया है।