फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Puran: 'महिला कम, मर्द ज्यादा लग रही हो', भद्दे कमेंट पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह, यूजर को लगाई लताड़

Tue, 25 Jul 2023 09:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अर्चना पूरन इन दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। शो पर अपनी हंसी से सभी को लोटपोट कर देने वाली अर्चना पूरन सिंह हाल ही में एक यूजर को लताड़ लगाती हुई दिखाई दीं।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पति परमीत सेठी संग थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'थोड़ी देर और एक मिनट पहले! गूगल मुझे याद दिलाता रहता है कि लाइफ कितनी अद्भुत रही है।ट अर्चना के इस पोस्ट पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है।

विज्ञापन

3 of 5
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
जहां एक्ट्रेस के फैन ने उस फोटो पर खूब प्यार लुटाया। वहीं एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा दिया कि, 'महिला कम मर्द ज्यादा लग रहीं हो..कपिल सही कहता है कि आपको बहुत टाइम लगता होगा रूप बदलने में..' अर्चना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया तो उन्होंने इसके लिए यूजर को जमकर लताड़ लगा दी।

4 of 5
अर्चना पूरन सिंह
अर्चना पूरन ने कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा – 'कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में..थोड़ा पढ़ लिख लेती तो शायद पता होता कि अपने से बड़े लोगों से कैसे बात करते हैं..प्लीज हर उम्र, शेप और साइज की महिलाओं का सम्मान करना आप सबसे पहले सीखें। आप पुरुषों से कैसे रिस्पेक्ट की उम्मीद कर सकती हैं, जब आप खुद एक महिला का सम्मान नहीं कर रहीं'। जिसके बाद उस महिला ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें:  इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परमीत सेठी, अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने साल 1992 में परमीत सेठी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने मंदिर में सीक्रेट शादी की थी। जिसे उन्होंने कई सालों तक सभी से छुपाकर रखा था। अब ये कपल दो बेटों आर्यमन और आयुष्मान के पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर की वादियों में शिफॉन की साड़ी में शूट करना था बेहद मुश्किल, आलिया बोलीं- रणवीर अपना जैकेट...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें