रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने नए साल पर भी की जमकर कमाई
‘धुरंधर’ के लिए नए साल का पहला दिन भी कमाल का रहा, फिल्म ने रिलीज के 28 दिन बाद भी अपने कलेक्शन में कमी नहीं आने दी है। फिल्म ने गुरुवार को 15.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 739 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के सामने क्या टिक सकी ‘इक्कीस’? कार्तिक आर्यन की फिल्म पड़ी कमजाेर, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
दीपिका और रणवीर सिंह की नई साल पर रिलीज होंगी कौन सी फिल्में?
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों के पास साल 2026 में बड़ी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म 'AA22xA6' भी कर रही हैं। वहीं इस साल 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी।