जी हां, खबर है कि फिल्म 'गजनी' से खास पहचान बना चुके निर्देशक एआर मुरगाडोज जल्द ही अक्षय कुमार को लेकर मुख्य फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हैं। एरआर तमिल फिल्म 'थुपक्की' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं और वह फिल्म विपुल शाह के साथ निर्देशित करेंगे।
इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन कर लिया गया है। यह फिल्म तमिल में दीवाली में रिलीज हो रही है। फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा अभी से कर दी गयी है। फिल्म में नायिका के तौर पर विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा के नामों पर विचार किया जा रहा है।
वैसे सूत्रों की मानें तो अक्षय फिल्म में सोनाक्षी को ही लेना चाहते हैं क्योंकि सोनाक्षी उनकी फिल्म की लकी चार्म रही है। गौरतलब है कि 'गजनी' की लोकप्रियता व सफलता के बाद बॉलीवुड के कई ए-लिस्ट स्टार्स एआर के साथ काम करना चाहते थे।
एआर ने हाल ही में अक्षय की फिल्म 'राउडी राठौर' देखी और उन्हें उनका काम बहुत पसंद आया। सो, उन्होंने तय किया कि वे अक्षय के साथ ही काम करेंगे।