फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली नहीं जर्मनी की रहने वाली हैं ये ‘सोनिया गांधी’, 'मनमोहन सिंह' तो मन मोह लेंगे

Sat, 07 Apr 2018 01:26 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
accidental prime minister
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' का फर्स्ट लुक आ चुका है। अनुपम खेर फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मनी की सुजैन बर्नर्ट निभा रही हैं। सुजैन ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि भी कर दी है। सुजैन ने ट्वीट कर लिखा  ''#theaccidentalprimeminister.... सबकुछ तय हो चुका है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही स्क्रिप्ट तैयार हैं... 11 तारीख को इंग्लैंड... #soniagandhi #anupamkher ये मेरे लिए बहुत ही खुशी का वक्त है #actresslife''
विज्ञापन


यह फिल्म संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नीकर गुट्टे कर रहे हैं और हंसल मेहता फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू की भूमिका में हैं। 

कौन हैं सोनिया गांधी का किरदार निभाने वाली सुज़ैन?

sonia gandhi
अगर बहुत से लोगों की तरह आप भी सुजैन को विदेशी कलाकार समझने की भूल कर रहे हैं तो आपको जानकर अचरज होगा कि सुजैन को कई भारतीय भाषाएं (हिंदी, बंगाली, मराठी) आती हैं। साथ ही वो नो प्रॉब्लम, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कई हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुजैन, सोनिया गांधी का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वह 7RCR नाम की एक टीवी सिरीज में भी सोनिया गांधी का किरदार निभा चुकी हैं।

सुजैन एक ट्रेंड बैले डांसर हैं साथ ही लावणी में भी पारंगत हैं। सुजैन की शादी मशहूर टीवी कलाकार अखिल मिश्रा के साथ हुई है। यूं तो अखिल ने कई यादगार किरदार निभाए हैं लेकिन फिल्म 'थ्री इंडियट' में निभाए उनके लाइब्रेनियन के रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन

संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर'

Anupam Kher
'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' राजनीति विश्लेषक संजय बारू का संस्मरण है। संजय बारू वर्ष 2004 से 2008 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। यह किताब काफी विवादों में रही थी। किताब में बारु ने दावा किया है कि मनमोहन सिंह ने उनसे कहा कि किसी सरकार में सत्ता के दो केंद्र नहीं हो सकते। तीन सौ पन्नों से ज्यादा वाली इस किताब 'द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' में संजय बारू ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, "इससे गड़बड़ी फैलती है। मुझे मानना पड़ेगा कि पार्टी अध्यक्ष सत्ता का केंद्र हैं। सरकार पार्टी के प्रति जवाबदेह है।"

बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी करके इसे अपने पद का दुरुपयोग करके आर्थिक फायदा उठाने वाला कदम बताया था। दरअसल 'दी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' साबित करती है कि विपक्ष की आलोचनाएं निराधार नहीं थीं, मसलन सोनिया गांधी के साथ मनमोहन सिंह के समीकरण ने सत्ता को लुंज-पुंज बना दिया। 'द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' की रिलीज डेट की घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 21 दिसंबर तक रिलीज हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें