दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस में फिल्म जीनियस की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले उत्कर्ष से उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका रोल बड़ा मसालेदार है क्योंकि उसमें गंभीरता, प्यार और रोमांस सब कुछ नजर आएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हर किरदार को निभाने के लिए उन्होंने हर सीन को बड़ी गहराई से समझा। फिल्म की कहानी पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म हीरो और विलेन पर नहीं बल्कि दो दिग्गज जीनियस की जंग पर आधारित है।
उत्कर्ष इस फिल्म को लेकर बहुत सीरियस थे और उन्होंने हर सीन पर खूब मेहनत की। साल 2001 में आई फिल्म गदर में सनी देओल के बेटे का किरदार करने वाले उत्कर्ष उस वक्त 5 साल के थे और उन्हें एक्टिंग करने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन बतौर एक्टर उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि एक्टिंग में भी कई तरह के चैलेंज होते हैं।
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए अनिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में स्टंट और एक्शन सीन पर उन्होंने बताया कि फिल्म में मैंने तेज स्पीड में बाइक चलाई है जो उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं था। वहीं फिल्म में उन्होंने ऊंचाईयों से कूदकर रियल स्टंट किए हैं।
जब उनसे गेस्ट रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सस्पेंस कहकर टाल दिया। इस बात से जाहिर है कि फिल्म में किसी ना किसी बडे़ स्टार की एंट्री देखने को मिल सकती है।
फिल्म की लीड एक्ट्रेस इशिता चौहान ने भी कुछ अनुभव हमारे साथ शेयर करते हुए कहा कि बतौर एक्ट्रेस उन्हें फिल्म के लिए कई सीन पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी साथ ही डांस पर भी बहुत फोकस करना पड़ा।
इशिता ने भी नवाजुद्दीन की एक्टिंग पर कहा कि उनके साथ काम करने में मजा तो आया ही साथ ही उनसे एक्टिंग के बारिकियों की भी बड़ी समझ मिली।
फिल्म पर अनिल, उत्कर्श और इशिता ने खुलकर बात की लेकिन नवाजुद्दीन ने कुछ भी पूछने पर बात अनिल शर्मा पर टाल दी। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उनके लिए फिल्म जीनियस में काम करना बड़े मौके की तरह है।