फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनेलिया ने अपनी मां के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, रितेश देशमुख ने सासू मां को बताया परिवार का दिल

Sun, 07 Dec 2025 04:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Genelia Riteish Deshmukh: अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने रविवार को अपनी मां जीनेट डिसूजा के जन्मदिन पर उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी सासू मां के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें 'परिवार का दिल' बताया।
विज्ञापन
जेनेलिया और रितेश - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जेनेलिया की मां जीनेट डिसूजा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर जेनेलिया ने सोशल मीडिया अपनी मां को गले लगाते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं रितेश देशमुख ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की प्यारी शुभकामानएं दी हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जेनेलिया का पोस्ट
जेनेलिया डिसूजा ने अपनी मां जीनेट डीसूजा के साथ एक प्यारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके साथ लिखा, 'मेरी प्यारी मम्मा, हर साल आप और ज्यादा खूबसूरत और शानदार होती जा रही हो। मां, जिंदगी देने के लिए थैंक यू। हमारे पूरे परिवार की जान हो तुम, हर पार्टी की रौनक हो तुम, अपने पोते-पोतियों की भी जान हो तुम। मम्मा, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं... कितना भी कहूं, कम है। जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मम्मा।'

रितेश का पोस्ट
रितेश ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभकामानाएं देते हुए लिखा, प्यारी मम्मीजी, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। आप सचमुच हमारे परिवार की रौनक हैं। हर मुश्किल समय में आपने ही हमें एकजुट रखा। आपके पोते-पोतियां आपको देखते ही खुश होकर दौड़ते चले आते हैं। आप मेरी दुनिया हैं। उम्मीद है आज आपको भी उतना ही प्यार और खुशी मिले, जितना आप हर दिन हमें देती हैं। हम सब आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं।'
विज्ञापन

जेनेलिया और रितेश के बारे में
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं- रियान और राहिल।

यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: फैंस के साथ दिवंगत धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाएगा देओल परिवार, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें