जेनेलिया का पोस्ट
जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से लेकर हल्दी, सगाई तक की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं आज, कल और हमेशा मेरे साथी।' इसके साथ ही जेनेलिया ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। जेनेलिया ने रितेश के लिए आगे लिखा, 'मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय रहेगो। सालगिरह मुबारक हो रितेश।' राज कुंद्रा ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो, आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं, हमेशा खुश रहें', संजय कपूर ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो दोस्तों'
रितेश का खास वीडियो
रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रितेश शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'चाक धूम धूम चाक धूम धूम' गाते नजर आ रहे हैं। रितेश इस गाने की लाइन अपने और जेनेलिया के लिए गाते हैं, 'आगे है बरसात, पीछे है तूफान...' ऐसा इसलिए क्योंकि रितेश ने अपने लिए बरसात और जेनेलिया के लिए तूफान कहा है।
रितेश का नोट
रितेश देशमुख ने खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '14 साल हो गए शादी को, ये वनवास कभी न खत्म हो. हैप्पी वाली एनिवर्सरी बायको (पत्नी)।' रितेश की इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो दोस्तों', भाग्यश्री ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो प्यारे जोड़े।'
जेनेलिया और रितेश देशमुख की लव स्टोरी
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान ही प्यार हो गया था। उनकी शादी 3 फरवरी, 2012 को मुंबई में हुई थी। यह विवाह पारंपरिक महाराष्ट्रियन शैली (हिंदू रीति-रिवाज) से हुआ, जिसके बाद अगले दिन चर्च में भी शादी हुई। जेनेलिया और रितेश देशमुख के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम रियान और छोटे बेटे का नाम राहिल है।
यह भी पढ़ें: मां मोना शौरी की जन्मतिथि पर अर्जुन कपूर ने शेयर की यादगार तस्वीर, लिखा- 'जिंदगी कुछ ज्यादा ही क्रूर रही...'