फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Basra: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को तैयार गीता बसरा, 'अवस्थी vs अवस्थी' में आएंगी नजर

Tue, 11 Jul 2023 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गीता बसरा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 'दिल दिया है' से की थी। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
गीता बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस गीता बसरा एक बार बॉलीवुड में अभिनय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म 'अवस्थी वर्सेस अवस्थी' से फिर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने जा रही हैं। निर्माता अलंकार पांडियन जिन्होंने 'कब्जा' और 'विक्रांत रोणा' जैसी पैन इंडिया फिल्म बनाई है, अब आगामी फिल्म 'अवस्थी वर्सेस अवस्थी' के लिए फिल्म निर्माता पवन कुमार वाडेयार के साथ हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन

LGM Trailer Out: एमएस धोनी के प्रोडक्शन की फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर आउट, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

इस वजह से फिल्म से जुड़े अलंकार
इस कोलेबोरेशन के बारे में बात करते हुए अलंकार ने कहा कि 'अवस्थी वर्सेस अवस्थी' की शो रील देखने के दौरान एक किरदार - शीतल - ने मेरा ध्यान खींचा। जिस तरह से गीता बसरा ने यह किरदार निभाया है, उससे प्रभावित होकर मैंने सह-निर्माता के रूप में आने का फैसला किया है। इस फिल्म को लेकर अलंकार काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसे वैश्विक दर्शकों के सामने पेश करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अपनी विशेषज्ञता और जुनून से उनका लक्ष्य फिल्म को एक बड़ा मंच देना है।

कहानी सुन हरभजन रह गए अचंभित
इस बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता पवन ने साझा किया कि गीता के पति क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जब कहानी सुनी तो रोमांचित हो गए और गीता भी तुरंत शक्तिशाली कैरेक्टर को निभाने के लिए सहमत हो गईं। बता दें कि अभिनेत्री फिल्म में एक गृहिणी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अलंकार के इनवेनियो ओरिजिन प्रोडक्शन और पवन की वाडेयार मूवीज द्वारा समर्थित इस प्रोजेक्ट का निर्देशन परमब्रत चटर्जी ने किया है। 
विज्ञापन

2006 में गीता ने किया था डेब्यू
गौरतलब है कि गीता बसरा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत दिल दिया है से की थी। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहीं। साल 2015 में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी।
Rukshaar Dhillon Interview: लंदन से आई कुड़ी पंजाब दी, वाया कन्नड़ और हिंदी अब पहुंची माटी से जुड़ी फिल्म में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें