फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Geeta Basra: क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं गीता बसरा, एक्ट्रेस बनने पर यूं बनीं हरभजन के दिल की रानी

Thu, 13 Mar 2025 10:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Geeta BasraBirthday: आज अभिनेत्री गीता बसरा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें। साथ ही हरभजन सिंह के साथ उनकी प्रेम कहानी के बारे में भी जानेंगे...
विज्ञापन
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @geetabasra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा को भला कौन नहीं जानता। उनके हुस्न के आज भी लाखों दीवाने हैं। वो भले ही लंबे अरसे से पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी चमक अभी भी बरकरार है। बेहद कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वालीं गीता बसरा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं गीता से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
Trending Videos

कम उम्र में देखा अभिनेत्री बनने का सपना
गीता बसरा का जन्म 13 मार्च, 1984 को पोर्ट्समाउथ (यूके) में हुआ था। गीता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। गीता बसरा ने किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली है, जहां ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विक्की कौशल जैसे कलाकारों ने भी ट्रेनिंग ली है। गीता बसरा का जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम के हैम्पशायर के पोर्ट्समाउथ में हुआ। वह बहुत कम उम्र में अभिनेत्री बनने के लिए मुंबई आ गईं।

गीता बसरा - फोटो : अमर उजाला
दो साल की उम्र में किया स्टेज परफॉर्मेंस
उन्होंने महज दो साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। मिस्टर जो बी. कार्वाल्हो की यह अभिनेत्री यूके में अपने स्कूल के दिनों में कई नाटकों का हिस्सा भी रही हैं। गीता बसरा ने ब्रिटेन में लगभग चार से पांच वर्षों तक एक थिएटर कलाकार के रूप में काम किया, उसके बाद उन्होंने अपना बोरिया-बिस्तर समेटा और एक सफल अभिनेत्री बनने के लिए सपनों के शहर में आने का फैसला किया।
John Abraham: जब 'जुरासिक पार्क' के निर्देशक ने की जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ, अभिनेता ने किया दिलचस्प खुलासा

गीता का पहला ब्रेक
गीता बसरा को वर्ष 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल दिया है' में इमरान हाशमी के साथ पहला ब्रेक मिला। इससे पहले अभिनेत्री सफल मॉडल भी रहीं। फिल्मों में गीता ने अपने बोल्ड लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। गीता बसरा ने हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में छह फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। अभिनेत्री का करियर 2006 से 2016 तक चला। गीता के बारे में एक दिलचस्प बात यह भी है कि अगर वह एक्टिंग में करियर नहीं बनाती तो वह एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होतीं। जब उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपने सपने को पूरा करने का फैसला किया तो वह साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं।
विज्ञापन

गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @geetabasra
हरभजन के साथ प्रेम कहानी
गीता बसरा ने हरभजन सिंह के साथ कई वर्षों की डेटिंग के बाद 2015 में शादी रचाई है। हरभजन सिंह ने गीता बसरा की फिल्म 'द ट्रेन' का गाना 'वो अजनबी' देखा और उन्हें गीता पहली नजर में ही पसंद आ गईं। उन्हें युवराज सिंह ने किसी तरह बॉलीवुड में अपने संबंधों का इस्तेमाल करके गीता का नंबर निकाल कर दिया, लेकिन गीता ने शुरू में हरभजन को इग्नोर कर दिया। इस बीच भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2007 में जीत हासिल की। इस जीत के बाद गीता ने हरभजन को मैसेज किया और बधाई दी। दोनों की थोड़ी बातचीत शुरू हुई और लगभग एक साल बाद दोनों की पहली डेट हुई और यहां से ही धीरे-धीरे दोनों की डेटिंग शुरू हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया, जिसके बाद 2015 में दोनों ने शादी रचा ली। दोनों की एक बेटी हिनाया भी है।
Nasir Hussain: शानदार संगीत था नासिर हुसैन की फिल्मों की खासियत, इस संगीतकार के साथ बनाई हिट जोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें