अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और एक्टर गौतम रोडे के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने कुछ वक्त पहले यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। अब नई जानकारी यह है कि पंखुड़ी के घर खुशी का डबल धमाल होने वाला है। एक्ट्रेस शायद जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इस बात का संकेत उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिल रहा है।
साझा की गोदभराई की तस्वीर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मैडम सर' जैसे टीवी शो के जरिए सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा करने के लगभग एक महीने बाद पंखुड़ी ने इस पोस्ट के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने का खुलासा किया है। इसके बाद फैंस उन्हें दुगुनी बधाई दे रहे हैं।
लिखा खूबसूरत कैप्शन
बता दें कि पंखुड़ी ने अपने पति गौतम के साथ रोडे के साथ गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल की खूबसूरत तस्वीरें और उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हमने एक ख्वाहिश की और दो पूरी हुईं। दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी, हमारे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम बहुत आभारी हैं।'