फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर गौतम रोडे के साथ 6 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस में शिकायत दर्ज

Tue, 14 Aug 2018 06:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी एक्टर गौतम रोडे ने मुंबई पुलिस में अपने साथ फ्लैट खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया है। खबर के मुताबिक गौतम को डेवलपर की तरफ से 6 करोड़ रुपये का धोखा दिया गया है।
विज्ञापन


गौतम ने मुंबई के गोरेगांव में एक 53 मंजिला इमारत के 31वें फ्लोर पर साल 2016 में एक फ्लैट बुक कराया था, जिसका पजेशन उन्हें आज तक नहीं मिला है। गौतम के अलावा उनके दो दोस्तों के भी एक-एक करोड़ रुपए फंस गए हैं। 

अपनी शिकायत में गौतम ने कहा कि एक फ्लैट के सिलसिले में वे साल 2016 में बिल्डर अतिथि पटेल से मिले थे। उनके साथ दो और लोग थे उन्हें भी फ्लैट बुक करना था। बिल्डर ने उन्हें बताया कि उनकी इमारत 53 मंजिला होगी और जिसके सभी फ्लैट डुप्लेक्स होंगे। इसके बाद गौतम ने बिल्डर के कहने पर उसी इमारत का एक फ्लैट बुक किया।
विज्ञापन


गौतम ने दर्ज एफआईआर में लिखा- जब बिल्डर निर्माण कार्य 14 वें स्लैब से आगे नहीं बढ़ाया गया तब रोडे को शक हुआ। गौतम तुरंत डेवलपर से मुलाकात कि, मामले के समझते हुए उन्होंने डेवलपर से अपने पैसे वापस करने के लिए कहा। लेकिन उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिले तो उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें