फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अमिताभ बच्चन, 'हेलीकॉप्टर ईला' में निभाएंगे ये किरदार

Tue, 14 Aug 2018 03:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kajol
विज्ञापन
काजोल बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। काजोल एक बार फिर फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काजोल इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में शाहरुख के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन


‘हेलीकॉप्टर ईला’में काजोल सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं वहीं उनके बेटे की भूमिका में रिद्धी सेन नजर आएंगे। फिल्म को अजय देवगन के होम प्रोडक्शन तले बनाया गया है और इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है वो ये कि इस फिल्म के अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि बिग बी इस फिल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाएंगे।

अमिताभ बच्चन काजोल के साथ इससे पहले 2 और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पहली करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम', दूसरी 'कभी अलविदा ना कहना'। हालांकि 'कभी अलविदा ना कहना' में काजोल का गेस्ट अपीयरेंस था। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन खुद का ही रोल अदा करेंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों ही इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है और ट्रेलर में काजोल का ना सिर्फ बिंदास अंदाज देखने को मिला है जो अपने बेटे के साथ उसी की कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेती हैं। ट्रेलर में मां-बेटे के रिश्ते को बहुत ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है, जहां कभी दोनों के बीच प्यार होता है तो कभी दोनों झगड़ने लगते हैं। साथ ही सिंगल मदर होने के चलते काजोल के संघर्षों को भी दिखाया गया है। बता दें कि यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें