फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gulati: प्रिंस नरूला के साथ बहस पर क्या बोले गौतम गुलाटी? 'रोडीज' की शूटिंग के दौरान हर दिन आया गुस्सा

Tue, 03 Oct 2023 11:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौतम गुलाटी ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि इंसान को जिंदगी में शांति रखनी चाहिए और आप गुस्से में कोई भी फैसला लेते हो वह गलत होता है।'
विज्ञापन
गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गौतम गुलाटी सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। उनके चाहनों वालों की संख्या किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इन दिनों गौतम अपने शो 'रोडीज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में प्रिंस नरूला के साथ अपने लगातार झगड़ों और बहस के चलते वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान गौतम ने प्रिंस के साथ अपने मतभेदों के बारे में भी खुलकर बात की है। 
विज्ञापन

Shahid Kapoor: सिद्धार्थ रॉय कपूर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस किरदार से करेंगे फैंस का मनोरंजन

'रोडीज की शूटिंग के दौरान हर दिन आया गुस्सा'
गौतम गुलाटी इन दिनों प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती के साथ 'रोडीज 19' की मेजबानी कर रहे हैं। शो में गौतम और प्रिंस अक्सर एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाए दिए हैं। बातचीत के दौरान जब गौतम से पूछा गया कि बहस के दौरान वह उकसावे को कैसे नियंत्रित करते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं लगभग 30 दिनों तक शूटिंग कर रहा था और फिर 10 दिनों के इवेंट और ऑडिशन किए। तो, लगभग 40 दिन में ऐसा एक भी दिन नहीं रहा, जहां मुझे गुस्सा नहीं आया हो।'
विज्ञापन

अक्तूबर में आ रहीं ये फिल्में, क्या नैया लगेगी पार?
विज्ञापन


गुस्से को ऐसे नियंत्रण में करते हैं गुलाटी
उन्होंने आगे कहा, 'इन वर्षों में मुझे यह एहसास हुआ है कि आपको अपने जीवन में किसी न किसी तरह की समस्या का सामना करना होगा। तो हमें किसी तरह इसका सामना भी करना होगा। कभी-कभी आप चिल्ला सकते हैं या कभी-कभी आप इसे दूसरे व्यक्ति को दिखा सकते हैं कि चलो, शांत हो जाओ, लेकिन यदि आप इससे बचते हैं और आप चुपचाप अपना खेल खेल रहे हैं या आप बस मुस्कुरा रहे हैं तो मुझे लगता है कि आपकी मुस्कुराहट शब्दों से बड़ी होने वाली है।' 
बेहद खूबसूरत हैं टीवी की यह 'अम्मा जी'

'बिग बॉस 8' के विनर थे गौतम गुलाटी
गौतम ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि इंसान को जिंदगी में शांति रखनी चाहिए और आप गुस्से में कोई भी फैसला लेते हो वह गलत होता है।' इसके साथ ही अपने 'बिग बॉस' के दिनों के बारे में बात करते हुए गौतम गुलाटी ने बताया कि 'रोडीज' की तुलना में यह बिल्कुल अगल शो था। बता दें, गौतम 'बिग बॉस 8' का हिस्सा थे और शो के विनर रहे थे। 
Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें