आलम हुए थे उत्साहित
मोना ने आगे बताया कि गौरव ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10-15 साल इंतजार किया था। 'धुरंधर' में आलम का किरदार मिलने के बाद वह बेहद उत्साहित थे। इसीलिए उन्होंने अपने लुक की डिटेल्स शेयर की। तभी मोना ने उनको रोका।
मोना की गौरव को हिदायत
मोना ने बताया 'किरदार और कहानियां बनाने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है। आपको उसका सम्मान करना चाहिए और सब कुछ बताने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। मैंने उनसे शांत होने, उन तस्वीरों को छिपाने और उन्हें कहीं भी पोस्ट न करने के लिए कहा।'
मोना और गौरव गेरा सबसे पहले 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में एक साथ नजर आए थे।
गौरव गेरा का किरदार
'धुरंधर' के दोनों पार्ट में गौरव गेरा ने 'आलम' का किरदार निभाया है। वह ल्यारी में जूस की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वह एक भारतीय अंडरकवर एजेंट भी होते हैं।