गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर गौहर के पिता जफर अहमद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और गौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘प्लीज मेरे पिता के लिए दुआएं कीजिए। ‘वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपने पिता के हाथ पर हाथ रखे थीं। गौहर ने लिखा था- ‘मेरी जिंदगी की रेखा’ अभिनेत्री ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया था। गौहर खुद मुंबई में रहती हैं और माता-पिता पुणे में थे। इसके बाद उन्हें तालमेल बिठाने में भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पिता के इस तरह गुजर जाने के बाद वे सदमे में हैं।