फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जन्मदिन मुबारक मेरी जान', गौहर खान ने जैद दरबार को बताया बड़े दिल वाला इंसान

Fri, 24 Oct 2025 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauahar Khan Wishes Zaid Darbar Birthday: आज गौहर खान के पति जैद दरबार का जन्मदिन है। इस खास मौके पर गौहर ने अपनी और जैद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा।
विज्ञापन
गौहर खान और जैद दरबार - फोटो : इंस्टाग्राम@gauaharkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर जेहान के बाद एक और बेटे ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा। आज जैद का जन्मदिन है। इस खास मौके पर गौहर ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ खास शेयर किया है।
विज्ञापन

गौहर खान का पोस्ट
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने पति जैद दरबार के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने जैद को अपने बेटों जहान और फरवान का शानदार पिता होने के लिए धन्यवाद दिया। गौहर ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें डालते हुए लिखा कि जैद उनके व्यस्त जीवन में शांति लाते हैं। उन्होंने जैद को सबसे अच्छा साथी, वफादार और मेहनती इंसान बताया। गौहर ने लिखा, 'मेरे परिवार को अपना बनाने और अपने बड़े दिल से सबकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक।'
विज्ञापन

गौहर और जैद का निकाह
गौहर और जैद ने नवंबर 2020 में सगाई की थी और 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था। उनके पहले बेटे जहान का जन्म 10 मई 2023 को हुआ। इसके बाद 1 सितंबर 2025 को उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा।

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 का फाइनल एपिसोड जल्द होगा रिलीज, जानिए कब और कहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें