वायरल वीडियो
इस वीडियो में जब पैपराजी सोनम बाजवा से फोटो क्लिक करवाने के लिए कहते हैं। तब सोनम पैपराजी को कहती हैं, 'आपको सुबह 7 बजे कौन सा फोटो दूं मैं।' इस दौरान सोनम कैजुअल लुक में नजर आईं। सोनाम का सिंपल अंदाज भी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
'एक दीवाने की दीवानियत' का कलेक्शन
'एक दीवाने की दीवानियत' ने पहले बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने आज चौथे दिन अब तक बॉक्स ऑफिस पर 36 लाख रुपये की कमाई की है, जो पूरे दिन में बदलेगी। कुल मिलाकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 23.11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: जयपुर पिंक पैंथर्स के सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, शेयर किया पोस्ट