फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: गौहर खान के घर फिर से गूंजेगी बच्चे की किलकारी, आ रहा है गाजा बेबी 2

Thu, 10 Apr 2025 05:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauahar Khan Second Pregnancy: गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
दूसरी बार मां बनने जा रही हैं गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@gauaharkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए शेयर किया है।
विज्ञापन

 

गौहर का इंस्टाग्राम पोस्ट
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर पति जैद दरबार के साथ अपनी प्रेगनेंसी का एक शानदार वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद फैंस भी खुश हो गए और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दे रहे हैं। गौहर ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बिस्मिल्लाह आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ। GazaBaby2'

 

फैंस हैं बेहद खुश
गौहर खान के फैंस इस खुशखबरी से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनको लगातार दोबारा मां बनने की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'माशा अल्लाह', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सारा प्यार और मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'ओह यह बहुत प्यारा है। बधाई हो दोस्तों', एक और फैन ने लिखा, 'अल्लाह हर खुशी से नवाजें और अपने हिफ्जियो अमान मैं रखे आमीन'

 
विज्ञापन

गौहर की शादी और पहला बच्चा
25 दिसंबर 2020 को गौहर खान ने जैद दरबार से मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच पूरे 12 साल का अंतर है। गौहर खान ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा दिसंबर 2022 में की थी। इसके बाद 10 मई 2023 को कपल ने अपने पहले बेबी बॉय का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा है।

यह भी पढ़ें:
Rajinikanth Good Bad Ugly: रजनीकांत ने दी अजित कुमार को बधाई, 'गुड बैड अग्ली' के बारे में दिया खास संदेश..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें