फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर के स्टूडियो के गणपति विसर्जन में रणबीर को देखने जुटे हजारों लोग

Mon, 24 Sep 2018 05:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : self
विज्ञापन
आर के स्टूडियो के गणपति विसर्जन में भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी। बुल्गारिया से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करके लौटे रणबीर कपूर भी इसमें शामिल हुए। सफेद शर्ट और जींस पहने रणबीर ने सारे धार्मिक रीति रिवाजों में हिस्सा लिया। पापा ऋषि कपूर भी हर साल की तरह गणपति विसर्जन में शामिल हुए। 
विज्ञापन


ये गणपति आर के स्टूडियो का आखिरी गणेश उत्सव माना जा रहा है। इसके बाद ये स्टूडियो कपूर फैमिली का नही रहेगा। कपूर परिवार ने हाल ही में स्टूडियो में लगी आग के बाद इस स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी रणबीर कपूर खास तौर पर बुल्गारिया से यहां पहुंचे थे। शूटिंग की वजह से वह आरके स्टूडियो में गणेश पूजा में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन विसर्जन के दिन वो अपने परिवार वालो का साथ देने पहुंचे। इसमें ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रणधीर कपूर शामिल हुए तो वहीं रणबीर कपूर भी अपनी शूटिंग छोड़कर यहां पहुंच गए। यहां गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई। ये पल कपूर खानदान के लिए बेहद भावुक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें