फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दिखेगा 200 किलो का फिल्मी हीरो!

Thu, 26 Feb 2015 11:51 AM IST
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी हिंदी डॉट कॉम, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्स और ऐट पैक एब्स के जमाने में अगर कोई वजनदार अभिनेता फिल्म के लीड रोल में दिखे, तो पहली बार में ज़रूर अखरेगा।
विज्ञापन


अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'हे ब्रो' से बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिल्मों में कदम रख रहे है। इस हीरो के न सिक्स पैक्स हैं न ऐट, वजनदार जरूर हैं।

'भाग मिल्खा भाग' के 'मस्तों का झुंड' गीत की कोरियोग्राफ़ी के लिए 61वें नेशनल अवार्ड विजेता गणेश आचार्य अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म "हे ब्रो" में जुड़वां भाई का किरदार निभा रहे हैं। इसके लिए 160 किलो के गणेश आचार्य ने 40 किलो और बढ़ाकर दो सौ का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन


'फिल्मो में अक्सर हीरो वज़न घटाते हैं लेकिन हीरो बनने के लिए मैंने 30-40 किलो वज़न बढ़ाया है।
फिल्म में जहां मेरा जुड़वां भाई मनिंदर तंदरुस्त पुलिस वाला है, वहीं उसके विपरीत मैं 200 किलो का हूं'

'बिरजू' में दिग्गज

20 साल के सफल कोरियोग्राफ़ी करियर में गणेश आचार्य ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया और उनका स्नेह पाया। फ़िल्म के प्रमोशनल गाने 'बिरजू' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और प्रभु देवा नज़र आए।

इस पर गणेश कहते है 'यह तो फ़िल्म इंडस्ट्री का आशीर्वाद है कि इतने बड़े सितारों ने एक गाने के लिए वक़्त निकाला और मुझे सहयोग देने पहुंचे।

अमित जी के साथ मैंने फ़िल्म 'तूफान' में असिस्टेंट कोरियोग्राफर से काम शुरू किया था और आज वे मेरे परिवार का हिस्सा हैं।''फ़िल्म में गोविंदा का भी एक छोटा सा सीन है, जहां वह शराबी का किरदार निभा रहे है। सब कहते हैं गोविंदा जी बहुत इंतज़ार करवाते हैं पर मेरी शूटिंग में ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
विज्ञापन


कोरियोग्राफी हुई मुश्किल

गणेश आचार्य मानते हैं कि आज के ज़माने में कोरियोग्राफ़र का इंडस्ट्री में टिके रहना बेहद मुश्किल हो गया है और कोरियोग्राफी बेहद कठिन हो गई हैं।

पहले निर्देशक निर्माता खुद गाने के प्रॉप्स का चयन करते थे अब ये सारा भार कोरियोग्राफर पर आ गया है। गाने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और लाइट का चयन भी कोरियोग्राफ़र को ही करना पड़ता है।

सेक्स कॉमेडी नहीं

फ़िल्म इंडस्ट्री में तेज़ी से बदलाव आ रहा है। सेक्स कॉमेडी फिल्में आए दिन बन रही हैं लेकिन गणेश आचार्य हमेशा पारिवारिक फ़िल्में ही बनाना चाहते हैं।
उनके मुताबिक़ वे सेक्स कॉमेडी में अपना हाथ कभी नहीं आज़माएंगे क्योंकि वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और घर पर सभी के साथ फिल्म देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें