फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Shende: दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे का निधन, हिंदी व मराठी सिनेमा में शोक की लहर, यहां होगा अंतिम संस्कार

Mon, 14 Nov 2022 12:53 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सुनील शेंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

‘गांधी’, ‘सरफरोश’ और ‘वास्तव’ जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम कर चुके मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील शेंडे का निधन हो गया है। शेंडे ने यहां मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पारशीवाडा स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा। सुनील के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने की भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाने की अपील, कहा- सपोर्ट करें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता सुनील शेंडे का अंतिम संस्कार पारशिवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। बता दें कि दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे सरफरोश, गांधी, वासवा के अलावा काथुंग (1989), मधुचंद्रची रात (1989), जस बाप ताशे पोर (1991), ईश्वर (1989), नरसिम्हा (1991) जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दादी के सामने किया था नाटक, अब असलियत में बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी निर्माता गुनीत मोंगा

मराठी और हिंदी फिल्म उद्योग के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे की मौत की वजह से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने पसंदीदा कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।उनके एक करीबी ने अभिनेता के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हिंदी और मराठी में अभिनेय करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शिंदे का आज निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म गांधी में एक छोटी भूमिका निभाने के बाद 80 और 90 के दशक के हिंदी सिनेमा में कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उन्होंने सर्कस (टीवी-डीडी) में बाबूजी (सर्कस के मालिक) की भूमिका से प्रसिद्धि हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: एक-दो नहीं इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं 21 फिल्में, सिने-प्रेमियों के लिए धमाकेदार होगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें