फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी एंड माय मदर: फिल्म की पहली झलक आई सामने, मनोज बाजपेयी-वहीदा रहमान की जोड़ी ने खींचा ध्यान; देखें फोटोज

Fri, 02 Oct 2026 09:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gandhi And My Mother: गांधी जयंती के खास मौके पर फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' की पहली झलक सामने आ गई है। जानिए क्या कुछ है तस्वीरों में खास और कैसी होगी फिल्म। 
विज्ञापन
गांधी एंड माय मदर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'गांधी एंड माय मदर' के मेकर्स ने इसकी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें फिल्म की कहानी और उस दौर की झलक देखने को मिल रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है।
विज्ञापन


सामने आईं फिल्म की पहली तस्वीरें
फिल्म की सामने आई तस्वीरों में उस दौर की झलक देखने को मिलती है, जिसमें 'गांधी एंड माय मदर' की कहानी आधारित है। फिल्म महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत से जुड़ी है।

विज्ञापन


हालांकि, फिल्म में महात्मा गांधी को सिर्फ इतिहास और राजनीति के नजरिए से दिखाने के बजाय उनकी जिंदगी के ज्यादा निजी और मानवीय पहलुओं पर फोकस किया जाएगा। मेकर्स ने फिलहाल फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में तस्वीरों के जरिए दर्शकों को सिर्फ फिल्म की दुनिया और उसके माहौल की एक झलक दी गई है।
विज्ञापन

गांधी एंड माय मदर - फोटो : एएनआई
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
  • फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है।
  • सुधीर अपनी फिल्मों में गहराई वाले किरदारों और जटिल रिश्तों को दिखाने के लिए जाने जाते हैं। 
  • 'गांधी एंड माय मदर' में मनोज बाजपेयी और दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • इसके अलावा दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
  • फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की कहानी, बाकी के किरदारों और रिलीज डेट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं दी है।  

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सफेद सागर: रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें