चार साल पुराना है मामला
हाल ही में एक इंटरव्यू में टाइगर ने मौका मिलने पर फिल्म में ऋतिक रोशन से हुई मारपीट का बदला लेने की बात कही। वॉर में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाई थी, जो रॉ की एलीट शैडो यूनिट का नेतृत्व करते हैं। दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ दोहरी भूमिका में दिखे थे। कैप्टन सौरभ पाटिल की भूमिका निभाते समय, उनका सामना कबीर से हुआ था और फिर दोनों के बीच जबर्दस्त लड़ाई भी हुई थी। हाल ही में टाइगर ने इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार के बताया कि अगर उनका किरदार कभी वापस लौटता है तो वह ऋतिक रोशन से बदला लेना चाहेंगे।
'शायद ऐसा न कर पाऊं'
उन्होंने कहा, “अगर मैं बुरे किरदार के रूप में वापस आता हूं, तो मैं शायद ऋतिक सर से मैं इतनी बुरी तरह से पीटने का बदला लेना चाहूंगा। लेकिन मैं उनका इतना आदर करता तो शायद यह नहीं कर पाऊंगा।'' बता दें कि अभिनेता ने यह बात तब कही जब उनसे सवाल किया गया कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के पात्रों पठान, टाइगर और कबीर में से किसके साथ आमना-सामना करना चाहेंगे।