हाल ही में मेकर्स ने मुंबई में इसके पहले पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का री-रिलीज प्रीमियर होस्ट किया। इस मौके पर सनी देओल ने बताया कि 22 साल पहले जब उनकी फिल्म गदर बनकर तैयार थी तब कोई उसे बेचने के लिए राजी नहीं था।
सनी देओल की फिल्म गदर 2 अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गदर की तरह यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। सनी देओल इस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने मुंबई में इसके पहले पार्ट ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का री-रिलीज प्रीमियर होस्ट किया। इस मौके पर सनी देओल ने बताया कि 22 साल पहले जब उनकी फिल्म गदर बनकर तैयार थी तब कोई उसे बेचने के लिए राजी नहीं था। डिस्ट्रीब्यूटर्स उन्हें यह कहकर मना देते थे कि वो यह फिल्म नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया था मना
सनी देओल ने कहा कि जब इस फिल्म को रिलीज कर रहे थे तब यह नहीं सोचा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। जब भी हम इसे किसी को भी बेचने को कहा जाता था कि यह एक पंजाबी फिल्म है, हम इसे नहीं खरीदेंगे। इस फिल्म को रिलीज करने में हमें बहुत ज्यादा मेहनत और परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। तभी जनता ने हमें हिम्मत दी कि हम इसका सेकेण्ड पार्ट बनाएं।
इन फिल्मों से होगी टक्कर
बता दें कि सनी देओल की गदर एक प्रेम कथा दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। गदर 2 से पहले इसे रिलीज करने के पीछे मेकर्स का मकसद पुरानी कहानी को रिमाइंड कराना है। वहीं गदर 2 की बात करें तो यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी टक्कर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और एनिमल से होने वाली है।