फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदर 2: सनी देओल और अमीषा पटेल ने शुरू फिल्म की शूटिंग, सेट से वायरल हुई तारा सिंह और सकीना की तस्वीरें

Wed, 01 Dec 2021 06:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख यह साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है गदर। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देख सकेंगे। दरअसल, जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है। ऐसे में फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 

हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख यह साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सामने आई इन तस्वीरों में फिल्म के मुख्य किरदार यानी अभिनेता सनी दोओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने पुराने अंदाज में नजर आए। 

विज्ञापन

 

 

तस्वीरों में तारा सिंह और सकीना के लुक में नजर आए इन कलाकारों ने गदर फिल्म का यादें ताजा कर दी है। इससे पहले बीते दिनों फिल्म का पहला मोशन पोस्ट जारी किया गया था। इस पोस्ट के सामने आते ही दर्शकों ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थी।
विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आई तस्वीरों में अमीषा पटेल ने नारंगी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेता सनी देओल लाल रंग के कुर्ते और साथ में पग पहने लोगों को तारा सिंह की याद दिला रहे हैं। फिल्म गदर साल 2001 में पर्दे पर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। साथ ही लोगों को फिल्म कहानी और सनी देओल का तारा सिंह और अमीषा पटेल का सकीना का किरदार भी बेहद पसंद आया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें