जब 'उड़ जा काले कावा' गाना पहली बार 'गदर: एक प्रेम कथा' के साथ लॉन्च किया गया था तो कुछ ही समय में एक प्रेम गीत बन गया और अभी भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित गीतों में से एक है। आज निर्माताओं ने मूल फिल्म के संगीत को फिर से बनाने के विचार के साथ वैश्विक हिट का रीमेक लॉन्च किया है। 'उड़ जा काले कावा' क्लासिक गाना था, जो 22 वर्षों के बाद भी तारा और सकीना के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री को प्रदर्शित कर रहा है।
Bawal: ओटीटी पर क्यों रिलीज हो रही वरुण धवन की 'बवाल', साजिद नाडियाडवाला ने कितने में किया सौदा
मूल गीत संगीत सम्राट उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था। गीत का नया संस्करण मिथुन के जरिए पुनः निर्मित और किया गया है। 'उड़ जा काले कावा' मूल रूप से उत्तम सिंह के जरिए रचित थी और गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखे गए थे। अपनी रोमांचक कहानी, शानदार स्टारकास्ट के दमदार प्रदर्शन और रूह कंपा देने वाले संगीत से दर्शकों को एक बार फिर मंत्रमुग्ध करने का वादा करता है। हाल ही में फिल्म 'गदर 2' का टीजर जारी हुआ था, जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
R Balki: लस्ट स्टोरीज 2 के इस भाग को देखने के बाद परिवारों में इंटीमेसी पर खुलकर होगी बात, आर बाल्की का दावा