फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2 New Song: गदर 2 का दूसरा गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' रिलीज, एक बार फिर झूमने पर मजबूर हो जाएगी पब्लिक

Thu, 03 Aug 2023 02:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गदर 2' का दूसरा गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' का रीप्राइज्ड वर्जन रिलीज हो गया है। अमीषा पटेल, सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा ओरिजनल चार्म के साथ वापस लौटे हैं। गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। 
विज्ञापन
मैं निकला गड्डी लेके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। बीते दिन इससे रिलीज हुए गाने 'उड़ जा काले कावा' के रीप्राइज्ड वर्जन ने दर्शकों का दिल जीता। वहीं, अब निर्माताओं ने 'मैं निकला गड्डी लेके' का नया वर्जन रिलीज कर दिया है। यह गाना दो दशक पहले एक चार्टबस्टर था। वहीं, इसका नया वर्जन भी काबिल-ए-तारीफ है। गाना जारी होने के साथ ही यूट्यूब पर छा गया है। 

'मैं निकला गड्डी लेके' गाना रिलीज 

गाने की शुरुआत उत्कर्ष के किरदार 'जीते' से होती है, जो पिता तारा सिंह से मोटरसाइकिल की डिमांड करता है। इस पर अमीषा पटेल यानी सकीना बेटे की साइड लेती नजर आती हैं। यह जश्न का समय है, और अधिकांश कलाकार इस प्रतिष्ठित ट्रैक पर डांस करने के लिए साथ आए हैं। वीडियो में सनी और अमीषा के बीच एक रोमांटिक सीक्वेंस भी दिखाया गया है, जिसमें दो दशकों के बाद भी तारा सिंह और सकीना के बीच प्यार वैसा ही है।

विज्ञापन


Nora Fatehi: अगर कोई चुप है तो इसका यह मतलब नहीं कि..., जैकलीन फर्नांडीज के वकील ने नोरा फतेही को लगाई लताड़

'मैं निकला गड्डी लेके' में ओरिजनल चार्म बरकरार

'मैं निकला गड्डी लेके' के नए वर्जन में भी ओरिजनल जैसा ही स्वाद बरकरार है। इस बार उदित नारायण के साथ उनके बेटे आदित्य नारायण ने सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा पर फिल्माए गए गाने को अपनी आवाज दी है। वीडियो में अमीषा पटेल भी सकीना के रूप में अपनी भूमिका दोहराती हुई दिखाई दे रही हैं। शबीना खान ने ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है।

Chrisann Pereira: शारजाह जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंचीं क्रिसन परेरा, ड्रग्स तस्करी के आरोप में हुई थीं अरेस्ट

'गदर 2' की क्या होगी कहानी?

'गदर 2' का इंतजार कर रहे फैंस का उत्साह इस गाने की रिलीज के बाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बार, तारा सिंह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने देश और अपने परिवार के सम्मान के लिए लड़ते नजर आएंगे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें