फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: मेकर्स जल्द रिलीज करेंगे 'गदर 2' का दूसरा धमाकेदार टीजर, दर्शकों को दिखेगी 'सकीना' की झलक

Fri, 23 Jun 2023 10:35 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर' का सीक्वल 'गदर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। नई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लोगों को अमीषा पटेल के किरदार सकीना की झलक फिल्म के दूसरे टीजर दिखाई देगी, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल शर्मा एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ सिनेमाघरों में 'गदर' मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले काफी समय से 'गदर 2' सुर्खियों में बनी हुई है। सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। 'गदर 2' के निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज किया था और इसमें सनी देओल के किरदार तारा सिंह को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया गया था। जहां सनी धमाकेदार एंट्री करती नजर आईं, वहीं अमीषा पटेल टीजर से गायब रहीं। इसके बाद से ही फैंस फिल्म से अमीषा की झलक पाने के लिए तरस रहे हैं। जो दर्शक 'गदर 2' के दूसरे टीजर का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर आई है।

विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के पहले टीजर में, तारा सिंह अपनी शक्ति और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने उग्र अवतार में दिखाई दिए। एक सीन में, अभिनेता को एक गाड़ी का पहिया उठाते हुए और उसे लड़ाई के दृश्य में आसानी से फेंकते हुए देखा जा सकता है। टीजर के आखिर में, तारा सिंह को एक कब्र के पास बैठकर बहुत रोते हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में 'ओ घर आजा परदेसी' म्यूजिक चल रहा होता है। इसे देखने के बाद प्रशंसकों ने कयास लगाए कि फिल्म में अमीषा पटेल का क्या निधन हो जाता है? हालांकि, एक सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि यह सकीना की कब्र नहीं है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही अमीषा पटेल और सनी देओल का एक शानदार टीजर रिलीज होगा।

गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में फिल्म के करीबी सूत्र ने यह भी कहा कि 'गदर 2' का दूसरा टीजर बहुत जल्द ही मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाएगा। इस टीजर में सनी देओल और अमीषा पटेल अपने-अपने किरदारों में दिखाई देंगे। इसके साथ ही सूत्र ने यह भी बताया कि 'उड़ जा काले कांवा' गाना एक बार फिल्म में दिखाया जाएगा और तारा-सकीना दोनों के पोस्टर भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?
विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : social media
'गदर 2' के बारे में बात करें तो, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। 'गदर 2' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने हाल ही में इसके पहले पार्ट को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय संग इंटीमेट होने पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- उन्होंने मुझे ऐसा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें