अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की ही 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। मेकर्स 'गदर 2' की रिलीज से पहले एक बार फिर थिएटर्स में 'गदर' को रिलीज करने जा रहे हैं। इसके लिए 9 जून 2023 की तारीख चुनी गई है। ऐसे में सवाल यह है कि मेकर्स ने 'गदर' को फिर से रिलीज करने के लिए इसी तारीख को क्यों चुना है? आइए जानते हैं...