वायरल वीडियो पर नेटीजंस ने जाहिर की प्रतिक्रिया
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सिटी सेंटर मॉल के आईनॉक्स का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सनी देओल के फैंस ट्रैक्टर लेकर सिनेमाघरों में जोर-जोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे। मॉल परिसर में लगभग 5 ट्रैक्टरों को प्रवेश करते हुए देखा गया। वायरल हो रहे इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारी दीवानगी।" वहीं, दूसरे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ये क्रेज हमने भी देखा है आपने वहां यह तो ट्रेलर है हमारे वहां तो थिएटर के सामने जीटी रोड तक जाम हो गया था या फिल्म डिजर्व भी करती है यह लेवल का क्रेज
है।"
Jaya Prada: जया प्रदा को हुई छह महीने की जेल, चेन्नई कोर्ट केस में 5000 रुपये जुर्माना भरने का भी आदेश
24 घंटों में बिके इतने टिकट
जी स्टूडियोज, अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और एमएम मूवीज द्वारा निर्मित, 'गदर 2' में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा, लव सिन्हा, सिमरत कौर, मीर सरवर, रोहित चौधरी, राकेश बेदी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 'गदर 2' के गाने मिथुन ने लिखे हैं। वहीं, इसका संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है। फिल्म के पहले पार्ट को भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त सफलता मिली थीऔर अब 'गदर 2' ने केवल 24 घंटों में 20 लाख से अधिक टिकट बेचने के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Bikram Ghosh: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगा 'ये देश', दिग्गज संगीतकार और गायक नजर आएंगे एक साथ