फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: किरदार पर शोध करना सनी देओल को नहीं है पसंद, बोले- समय की होती है बर्बादी

Mon, 11 Dec 2023 12:23 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने हाल ही में 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर फिल्म की है। वहीं, अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सनी ने अपनी बचपन की एक बीमारी के बारे में खुलासा किया। इसके अलावा उन्होंने अभिनेताओं के किरदारो पर शोध करने को लेकर आलोचना की।
विज्ञापन


किरदार पर शोध नहीं करते सनी
एक बातचीत के दौरान, 'गदर- 2' अभिनेता ने कहा वे किरदार को निभाने से पहले कोई रिसर्च नहीं करते हैं। अभिनेता ने अपने पिता का उदाहरण देते हुए कहा, 'मेरे पिता धर्मेंद्र एक के बाद एक फिल्में करते थे। वे दो और तीन शिफ्ट में काम करके कुछ ही घंटों के लिए आराम करते थे। ऐसा करके भी मेरे पिता ने फिल्मों में अपने किरदारों को खूबसूरती से निभाया है। आज के समय में ऐसा कोई करके दिखाए। आज के अभिनेता नहीं कर सकते, क्योंकि वे फिल्म में किरदार निभाने से पहले उस पर शोध करते हैं। मुझे ये सब करना बकवास लगता है, क्योंकि ऐसा करने से समय बेकार होता है।'

यह भी पढ़ें: Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव
विज्ञापन


अपने तरीके से निभाते हैं हर किरदार
अभिनेता ने खुद के द्वारा निभाए गए ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के किरदार को लेकर कहा, 'मैंने बॉर्डर फिल्म में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी, लेकिन मैंने उनकी कॉपी नहीं की। उनके किरदार को अच्छे से समझा और अपने तरीके से निभाया। मैंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया, जैसे आजकल के अभिनेता करते हैं। पहले किरदार पर शोध करते हैं कि वो कैसे चलता था, क्या करता था। मैंने ऐसा करने के जगह उनके किरदार को कई बार पढ़ा और उन्हें अपना बना लिया। इस किरदार के लिए ही नहीं हर भूमिका के लिए मेरी यही तैयारी होती है।'
विज्ञापन


इस बीमारी से थे पीड़ित
सनी ने बताया कि बचपन में वे 'डिस्लेक्सिया' नामक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी की वजह से वे फिल्म के सेट पर डायलॉग याद नहीं कर पाते थे। सनी ने कहा, 'मैं बचपन से ही डिस्लेक्सिक बीमारी से पीड़ित हूं, इसलिए मैं ठीक से पढ़-लिख नहीं पाता। इस बीमारी के बारे में पहले हमें नहीं पता था कि यह क्या है? इस बीमारी की वजह से लोग मुझे बेवकूफ समझते थे।' सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता 27 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे। यह फिल्म आमिर खान द्वारा निर्मित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: MONDAY FLASHBACK: जब बजट की कमी के चलते रोक दी गई थी हेमा मालिनी की फिल्म, तब खुद ड्रीम गर्ल ने दिया था समाधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें